PM मोदी बोले- काशी में की गई थी मेरी मृत्यु की कामना, फिर भी मैं अपने को सौभाग्यशाली समझता हूं

By अमित मुखर्जी | Feb 27, 2022

PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय में भाजपा के बूथ विजय सम्मेलन में बूथ पदाधिकारियों को आज सम्बोधित किया। उन्हीने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अपने स्वार्थ से ऊपर उठ कर देशहित में काम करते हैं। हम लोगों का दिल भी जीतते हैं। परिवारवादी लोगों ने सरकार चलाई उनके साथ गुंडागर्दी और माफियावाद जुड़ा हुआ है। शिवरात्रि आने वाली है और देश भर से श्रद्धालु काशी आएंगे। हमें काशी आने वाले हर एक श्रद्धालु की सेवा करनी है। काशी आने वाले श्रद्धालु बाबा के रूप होते हैं। PM मोदी ने कहा कि मैं किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना पसंद नहीं करता और ना ही किसी की आलोचना करना चाहता हूं। लेकिन जब सार्वजनिक रूप से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया, मेरे मन को बहुत सुकून मिला। मुझे लगा कि मेरे घोर विरोधी भी ये देख रहे हैं कि काशी के लोगों का मुझ पर कितना स्नेह है। उन लोगों ने तो मेरे मन की मुराद पूरी कर दी। इसका मतलब ये कि मेरी मृत्यु तक ना काशी के लोग मुझे छोड़ेंगे और ना ही काशी मुझे छोड़ेगी। ये शहर मुक्ति के रास्ते खोलता है। देश के लिए गरीबी से मुक्ति के रास्ते खोलेगा, अपराध से मुक्ति के रास्ते खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में कहा कि "जैसे आप लोगन 2014, 2017 और 2019 में साथ देहला वैसे ही 2022 में आप सबके सहयोग मिली।" मोदी ने कहा कि इस सम्मेलन का हेतु आपने बूथ विजय सम्मेलन रखा है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा