एक ओर मोदी का रिपोर्ट कार्ड, दूसरी ओर TMC का रेट कार्ड, बंगाल में बोले PM मोदी- इंडी गठबंधन के बिखरने का काउंटडाउन शुरू हो चुका

By अभिनय आकाश | May 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा टीएमसी से बंगाल के लोगों को और बंगाल की पहचान को भी खतरा है। बंगाल में दंगे आम बात हो गई है। आदिवासी भाई बहनों की पहचान खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन टीएमसी को अपने वोट बैंक की चिंता है। ये लोग घुसपैठियों को बुला बुलाकर बसा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हार सामने देख टीएमसी का आक्रोश चरम पर है। कल तक टीएमसी कांग्रेस को गाली दे रही थी और आज कह रहे हैं कि हम इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस डूब चुका जहाज है।

इसे भी पढ़ें: BJD Vs BJP की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? अबकी बार Odisha में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

टीएमसी अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर रही है. लेकिन बंगाल की जनता टीएमसी को कड़ा जवाब देगी! पश्चिम बंगाल रामकृष्ण मिशन और हमारे संतों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस इकोसिस्टम ने इन घोर संप्रदायवादी लोगों की चमड़ी बचाने का काम किया है, वो भी जरा कान खोलकर सुन लें। कांग्रेस के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं- कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी।

प्रमुख खबरें

जुबिन गर्ग मौत मामला: दो आरोपियों की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी असम सरकार

Delhi के Sonia Vihar में महिला से शादी के लिए पति की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची विवाद पर BJP का Congress पर निशाना, कहा बिना शिकायत लगाए आरोप

Tiger Shroff की कार पर मुंबई में फायरिंग, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा