प्राण जाए पर वचन न जाए... बिहार में बोले PM Modi, सिंदूर की ताकत क्या होती है दुनिया ने देखा

By अंकित सिंह | May 30, 2025

बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सासाराम के लोग भगवान राम की रीति-नीति जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्राण जाए पर वचन न जाए... पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद मैंने बिहार की धरती पर देश को वादा किया था कि आतंकवाद के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा, उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपना वादा पूरा करके आया हूं।

पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी BSF का भी अभूतपूर्व पराक्रम और अदम्य साहस देखा है। हमारी सीमाओं पर तैनात BSF के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान हैं। उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। यही मातृभूमि की सेवा का पवित्र कर्तव्य निभाते हुए 10 मई को सीमा पर BSF सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं बिहार के इस वीर बेटे को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। और मैं आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है।

इसे भी पढ़ें: Indore: इंदौर में मेट्रो ट्रेन की होगी शुरुआत, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 900 यात्री एक बार में करेंगे सफर

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी ही, न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर व्वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो। बीते वर्षों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता

Nepal Flood Indian Tourist Missing | नेपाल में जलप्रलय! 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्री भी फंसे, राज्यों ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी

Nepal Flood USGS Report | भूकंप या ग्लेशियर का फटना? USGS ने दूर किया सस्पेंस, जानिए नेपाल में 160 से ज्यादा मौतों की वैज्ञानिक वजह