BJP की बैठक में बोले PM Modi, अमृत काल को कर्तव्य काल में बदलना है, कार्यकर्ताओं को दिया यह टास्क

By अंकित सिंह | Jan 17, 2023

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को हर रोज लोगों से मिलने का टास्क भी दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए 400 दिन बचे हुए हैं, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अब इसके लिए जुटना होगा। अपने संबोधन में पीएम ने यह भी कहा कि हम सर्वोत्तम काल के साक्षी बन सकते हैं। अमृत काल को कर्तव्य काल में बदलना है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब समाज में अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। सामाजिक समरसता का भाव हर गांव में जगाना होगा। 

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा है कि राष्ट्रीय भावना हर गांव में जागृत होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को हर रोज कहीं ना कहीं किसी न किसी जगह संपर्क साधना चाहिए ताकि पार्टी मजबूत हो। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि हमें वोट की चिंता नहीं करनी है, देश को बदलना है। बॉर्डर के करीब गांव में भाजपा का संगठन मजबूत होना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी अब एक राजनीतिक आंदोलन नहीं रही बल्कि समाज में भूमिका निभाएगी। बीजेपी से जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। 

फडणवीस ने कहा कि आज का प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन प्रेरक भी था, दिशा दर्शक भी था और नई राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाएं। इस 'अमृत काल' को 'कर्तव्य काल' में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाय जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। इसके अतिरिक्त हमारे सभी राज्य एक दूसरे के साथ समन्वय बढ़ाते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ें।प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा। फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है।

भाजपा नेता ने कहा कि 18-25 वर्ष से कम आयु के लोगों ने भारत के राजनीतिक इतिहास को नहीं देखा है। उन्हें पिछली सरकारों में हुए भ्रष्टाचार और गलत कामों के बारे में पता नहीं है। इसलिए, उन्हें जागरूक करने और उन्हें भाजपा के सुशासन के बारे में बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है। हमें संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से जुड़ना है। वोट की चिंता किए बिना देश और समाज को बदलने का कार्य भाजपा को करना है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में मुनक नहर किनारे बना 11 किमी लंबा Chhath Ghat, 12 नवंबर को नितिन नवीन करेंगे उद्घाटन

भांग से दर्द निवारक दवाएं बनाने के लिए Tata Memorial Center संग पूर्व चिकित्सीय परीक्षण शुरू

Youth Olympics Archery: रोमांचक शूट-ऑफ में हारीं भारत की Gatha Khadke

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude 3.6% टूटा, US और Iran समझौते की उम्मीद से आई गिरावट