झारखंड में बोले PM मोदी, कर्नाटक ने सिखा दिया, जनादेश के खिलाफ जो जाएगा, जनता उसे सजा देगी

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2019

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौर चरण बीत चुके हैं और अन्य चरणों में भी सभी दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी के रघुवर सरकार की दोबारा वापसी का जिम्मा लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चुनावी प्रचार अभियान में विरोधियों पर जमकर बरसे। झारखंड के बरही में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस धरती ने भगवान बिरसा मुंडा से लेकर जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक राष्ट्र नायकों की तपस्या को बल दिया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान को खत्म करने के लिए संघर्ष  किया। मुझे खुशी है कि उनकी भावना के अनुरूप आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो चुका है। हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से एक थे जिन्हें कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही पता चल गया था कि अब कांग्रेस किस दिशा में जा रही है।

मोदी ने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी जा रहा हूं, वहां कि सभा, पुरानी सभी सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। कर्नाटक के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने देश को लूटा, मोदी विकास लाये: स्मृति ईरानी

पीएम मोदी ने कहा किकांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है। अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं। हम तय करें कि हम झारखंड को बर्बाद नहीं होने देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ है। इसलिए उनके पास बड़े और कड़े फैसले लेने का ना तो साहस है, ना ही संवेदनशीलता है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका