NEET विवाद पर लोकसभा में बोले PM Modi, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कत्तई छोड़ा नहीं जाएगा

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

नीट को लेकर मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में कहा कि इस मामले में गिरफ्तारियां की जा रही हैं। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया ने अपने संबोधन में पेपर लीक पर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं भी हर विद्यार्थी को, हर नौजवान को कहूंगा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है। युद्ध स्तर पर हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कत्तई छोड़ा नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा कि करारा जवाब। हम अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार करने के लिए सुधार कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में बहुत सी चीजें बदल गई हैं। सीडीएस पदनाम आने के बाद सेनाओं का एकीकरण मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता कि नेहरू जी के समय देश की सेनाएं कितनी कमजोर थीं। कांग्रेस ने लाखों करोड़ के घोटाले करके देश की सेनाओं को कमजोर किया है। मोदी ने आरोप लगाया कि इन्होंने देश आजाद हुआ तब से भ्रष्टाचार की परंपरा बनाई।

इसे भी पढ़ें: 'NDA का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक', लोकसभा में बोले पीएम मोदी- आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है

उन्होंने कहा कि जीप घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, बोफोर्स घोटाला हो, इन सारे घोटालों ने सेना की ताकत को बढ़ने से रोका है। वह भी एक वक्त था जब कांग्रेस के जमाने में हमारी सेनाओं के पास बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं होते थे। सत्ता में रहते हुए सेना को कमजोर किया ही किया, विपक्ष में जाने के बाद भी सेना को कमजोर करने के लगातार प्रयास होते रहे। मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी, फाइटर जेट नहीं लिए और जब हमने कोशिश की तो कांग्रेस हर तरह की साजिश पर उतर आई। फाइटर जेट एयरफोर्स तक न पहुंच पाए, इसके लिए हर तरह की साजिश की गई।

प्रमुख खबरें

GST Council की बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत

AIIMS Bilaspur के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी President Droupadi Murmu

Donald Trump ने Ohio रैली में Republican जीत का दावा किया, AI और महंगाई बने चुनावी मुद्दे

BJP प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने सपा पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप