'बदलाव के लिए जज्बा होना चाहिए', PM Modi बोले- हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का आज जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्ति करने का अवसर दिया। इसलिए, मैं आदरपूर्वक लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी का संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला, नया विश्वास पैदा करने वाला और जन सामान्य को प्रेरित करने वाला है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद 20वीं सदी और 21वीं सदी के पहले 25 वर्षों में क्या हुआ यह तो समय ही तय करेगा। लेकिन अगर हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का सूक्ष्मता से अध्ययन करें तो यह स्पष्ट है कि उन्होंने आने वाले 25 वर्षों और विकसित भारत को लेकर लोगों के बीच विश्वास कायम करने की बात कही। उनका संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है, नया आत्मविश्वास पैदा करता है और आम लोगों को प्रेरित करता है। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा