Rajasthan में बोले PM Modi, देश में कुछ लोग नकारात्मकता से भरे, उन्हें कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता

By अंकित सिंह | May 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। नाथद्वारा में नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है। यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला, मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 

मोदी ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरों और गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, समाज में सुविधाएं बढ़ाता है और समाज को जोड़ता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाता है और लोगों का जीवन आसान बनाता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विरासत को बढ़ावा देने के साथ ही विकास को भी गति देता है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश