'मैंने गारंटी दी थी देश को झुकने नहीं दूंगा', सहारनपुर में बोले PM Modi- बीजेपी राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है

By अंकित सिंह | Apr 06, 2024

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि हमारा ये स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि INDI अलायंस के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

मोदी ने कहा कि आज हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहा है, शहर भी बोल रहे हैं - फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, भाजपा ने लोगों दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, ये भाजपा के नारा नहीं बल्कि हमारे article of faith है।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता अतुल प्रधान भी टिकट मिलने के बाद कटने से हैं नाराज, बदल सकते हैं पाला

उन्होंने कहा कि भारत को एक मजबूत देश बनाना भाजपा की प्रतिबद्धता है। यानी जैसी भाजपा की नीयत है, जैसी निष्ठा है, नीतियां भी वैसी ही बनती हैं। इसीलिए आज हर हिंदुस्तानी अनुभव से कह रहा है - नीयत सही, तो नतीजे सही। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के हर नागरिक की परेशानी कम कर रही है। हर किसी के लिए नए अवसर बना रही है। सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और यहां के लोगों के कौशल की ख्याति तो दूर-दूर तक है। इसलिए योगी जी हों या मोदी, हमें आपका ध्यान है। इसलिए हम दोनों एक बात बार-बार बोलते हैं - Vocal for Local। 

प्रमुख खबरें

VVS Laxman बने Asian Games में Team India के हेड कोच, 28 सितंबर को होगा पहला मुकाबला

MP में GeM पोर्टल पर कंप्यूटर खरीद में 10.99 करोड़ का फर्जीवाड़ा, EOW ने दर्ज किया केस

Minneapolis में गोलीबारी से दो की मौत, संदिग्ध मृत मिला और पुलिसकर्मियों समेत 5 घायल

PM Modi ने SIAM सम्मेलन में वाहन उद्योग से 2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार बढ़ाने का किया आह्वान