'Manipur पर झूठ फैला रहे विपक्षी दल', PM Modi बोले- देश भरोसा रखे, मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगा

By अंकित सिंह | Aug 10, 2023

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरा मणिपुर पर भी विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर को लेकर विपक्ष झूठ फैला रहा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के नाते अमित शाह ने मणिपुर को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश भरोसा रखे, मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगा। पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देने के बाद विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट किया। वॉकआउट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जो लोग सवाल उठाते हैं उनमें जवाब सुनने का साहस नहीं है।" उन्होंने कहा कि मणिपुर में अदालत का फैसला आया अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। 

इसे भी पढ़ें: 'विपक्षी को देश से ज्यादा दल की चिंता', PM Modi बोले- जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वह भी हमसे हिसाब मांग रहे

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि मणिपुर में तब किसकी सरकार थी जब सब कुछ उग्रवादी संगठनों की इच्छा के मुताबिक होता था? मणिपुर में तब किसकी सरकार थी जब सरकारी दफ्तरों में महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने की इजाजत नहीं थी, जब मणिपुर में सरकारी दफ्तरों में महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने की इजाजत नहीं थी तो किसकी सरकार थी? स्कूलों में राष्ट्रगान की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया?...उनका (विपक्ष का) दर्द चयनात्मक है। वे राजनीति से परे नहीं सोच सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने अपनी वायु सेना से मिजोरम में असहाय नागरिकों पर हमला करवाया था। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या वह किसी अन्य देश की वायु सेना थी। क्या मिजोरम के लोग मेरे देश के नागरिक नहीं थे? क्या उनकी सुरक्षा भारत सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है? 

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत