'बिहार की बर्बादी की गुनहगार RJD', लालू यादव के आरोपों पर बोले PM मोदी, अफवाहें फैलाकर राजनीति कर रहा विपक्ष

By अंकित सिंह | Apr 16, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और बिहार अपने प्राचीन गौरव की ओर लौटने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार का संकल्प लेने का चुनाव है। बिहार के गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोद ने कहा कि गया की धरती पर जो जनसमर्थन उमड़ा है, उससे साफ पता चलता है कि एक बार फिर मोदी सरकार के प्रति उनका उत्साह है। 

 

इसे भी पढ़ें: Electoral Bonds खत्म करने पर बोले मोदी, हर कोई पछताएगा, राहुल ने पीएम को बता दिया मास्टरमाइंड


लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी पार्टी के 'संकल्प पत्र' को गारंटी कार्ड कहा जा रहा है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में लोगों ने मोदी की गारंटी को पूरा होते देखा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के लिए मोदी का 'गारंटी कार्ड' अपडेट कर दिया गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, 70 साल से अधिक उम्र वालों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा, पीएम-किसान सम्मान निधि जारी रहेगी। ये सब मोदी की गारंटी है। 


मोदी ने कहा कि ये चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है - फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे सेवा करने का अवसर मिला है। मोदी को देश के संविधान ने ये पद दिया है। डॉ. राजेंद्र बाबू और बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ ये संविधान न होता, तो कभी ऐसे पिछड़े परिवार में पैदा हुआ गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था।


उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। हर प्रकार की मत-मान्यता और पथ सम्प्रदाय वाला देश है। ऐसे में देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, नियमों के अंतर्गत आगे बढाने के लिए एक ही पवित्र व्यवस्था हमारा संविधान है। उन्होने कहा कि संविधान निर्माताओं का सपना था कि भारत समृद्ध बने। लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका गंवा दिया, देश का समय गंवा दिया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ देशवासियों को आपके इस सेवक ने गरीबी से बाहर निकाला है। दशकों तक गरीबों को रोटी, मकान के सपनें दिखाए कांग्रेस और उनके साथियों ने। लेकिन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए NDA सरकार ने।


प्रधानमंत्री ने कहा कि दलित, वंचित और पिछड़ों के नाम पर कांग्रेस और राजद ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा। दलितों वंचितों और पिछड़ों को अधिकार और सम्मानपूर्ण जीवन NDA ने दिया है। उन्होंने कहा कि अब अगले 5 वर्षों के लिए मोदी का गारंटी कार्ड अपडेट हो गया है। गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे, ये मोदी की गारंटी है। गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है। 


उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश में एक ऐसी क्रांति आई है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। ये क्रांति देश के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा की गई है। पिछले 10 साल में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं, बिहार में ही सवा करोड़ बहनें इन समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो महिला स्वयं सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये से भी कम मदद दी जाती थी। NDA सरकार के 10 साल में इन्हीं महिला समूहों को 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। आज एक ओर देश की संस्कृति और गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं।



विपक्ष पर वार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज तो खुलेआम कहते हैं कि, वो हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके दूसरे साथी हमारे सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया कहते हैं। उन्होंने कहा कि घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है। उन्होंने कहा कि RJD ने भी इतने वर्षों तक बिहार पर राज किया है। लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है।

 

इसे भी पढ़ें: Thiruvananthapuram में बोले PM Modi, केरल को भ्रष्ट सरकारों के चंगुल से खुद को बचाने की जरूरत


मोदी ने कहा कि RJD ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार! इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। RJD ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80-90% लोग सनातनी थे और उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहेब अंबेडकर का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अफवाहें फैलाकर देश के संविधान के साथ राजनीति कर रहे हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

बम नहीं, रंग बरसें... Middle East Tension के बीच शिवराज सिंह का दमदार Peace Message

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए Control Room स्थापित

Health Tips: Car Driving से आपकी Spine हो रही है खराब, स्पाइन सर्जन ने बताए ये Golden Rules

PM Modi के Israel से लौटते ही Iran पर क्यों हुआ एक्शन? क्या है पूरा कनेक्शन? इजराइली राजदूत Reuven Azar ने सारी बात बता दी