पीएम मोदी बोले- स्टार्ट अप का दायरा बहुत बड़ा; आज के स्टार्टअप, कल के मल्टीनेशनल्स

By अंकित सिंह | May 13, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि आज देश में जितनी प्रोएक्टिव स्टार्टअप नीति है, उतना ही परिश्रमी स्टार्टअप नेतृत्व भी है। इसलिए देश एक नई युवा ऊर्जा के साथ विकास को गति दे रहा है। आज मध्य प्रदेश में स्टार्टअप पोर्टल का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में देश में 300-400 आस-पास स्टार्टअप हुआ करते थे। आज 8 वर्ष के छोटे से कालखंड में भारत में स्टार्टअप की दुनिया ही बदल चुकी है। आज हमारे देश में करीब 70 हजार स्टार्टअप्स हैं। आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप्स इकोसिस्टम है।

इसे भी पढ़ें: कुल्लू में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस के भीतर जनता के पास जाकर अपने काम गिनाने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आवश्यकता इस बात की थी कि आईटी रिवोल्यूशन से बने माहौल को चैनलाइज किया जाता, एक दिशा दी जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमने देखा कि एक पूरा दशक घोटालों में, पॉलिसी पैरालिसिस में इस देश की एक पीढ़ी के सपनों को तबाह कर गया। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप के लिए फंडिग भी बहुत अहम है, इसमें उन्हें सरकार की ठोस नीतियों की वजह से मदद मिली। सरकार की तरफ से fund of funds तो बनाया है, स्टार्ट अप को प्राइवेट सेक्टर से जोड़ने के लिए अलग-अलग प्लेट फॉर्म तैयार किए गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हर महीने एक बार 'रोजगार दिवस' मनाते हैं। हमारे पास एक बुनियादी ढांचा और निवेशक-अनुकूल नीति है। हम चावल मिलों और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई नीति ला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव