हरियाणा की जनशक्ति को PM Modi ने किया नमन, बोले- यह विकास और सुशासन की जीत, जम्मू-कश्मीर पर कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद भाजपा अब सरकार बनाने की स्थिति में है। भाजपा 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का हृदय से आभार जताया है। मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir के नतीजों पर बोले Amit Shah, पहली बार शांतिपूर्ण हुए चुनाव, घाटी में लोकतंत्र फिर से जीवित हुआ

मोदी ने कहा कि मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।' मैं हमारे कार्यकर्ताओं के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए जेकेएनसी को बधाई देना चाहता हूं। 

प्रमुख खबरें

Oscar 2027: मराठी फिल्म गोंधल की ऑस्कर में एंट्री! निर्देशक संतोष डावखर बोले- मुझे पहले दिन से था भरोसा...

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट