लोकमान्य तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया नमन, कहा- उनका स्वराज का विचार करता है प्रेरित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में से एक बाल गंगाधर तिलक को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका ज्ञान, साहस और ‘‘स्वराज’’ का विचार लोगों को प्रेरित करता है। मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का एक संक्षिप्त वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के तिलक के प्रयासों का जिक्र किया था। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के ट्वीट में दिखी सबका साथ, सबका विश्वास की झलक, कुछ इस अंदाज में दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत लोकमान्य तिलक को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर नमन करता है। उनका ज्ञान, साहस, न्याय की भावना और स्वराज का विचार प्रेरित करता है।’’ प्रधानमंत्री ने याद किया कि कैसे तिलक ने लोगों में आत्मविश्वास जगाया था और ‘‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’’ का नारा दिया था।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड