PM Modi ने Team India के खिलाड़ियों के साथ खड़े होकर गाया राष्ट्रगान, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी दिया साथ

By एकता | Mar 09, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज ने आज गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच देखा। मैच की शुरुआत से पहले दोनों नेता सुबह अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पहुंचे और दोनों ने गोल्फ कार्ट में स्टेडियम का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया। 'लैप ऑफ ऑनर' में जाने से पहले दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों को विशेष टेस्ट कैप सौंपी। इस दौरान मोदी और अल्बानीज ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की टीमों के साथ खड़े होकर राष्ट्रगान भी गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: India v Australia 4th Test | नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज ने लिया लैप ऑफ ऑनर, क्रिकेटरों को कैप भेंट की

प्रधानमंत्री मोदी का टीम इंडिया के खिलाड़ियों के राष्ट्रगान गाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नए हौसलों का नया भारत।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जय हिन्द।'

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर