Lok Sabha Election Results: PM Modi ने वाराणसी से लगायी जीत की हैट्रिक, इस बार जीत का अंतर हुआ कम

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट 1.5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीती है, जो 2019 से भारी गिरावट है। मोदी को 6,12,970 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 4,60,457 वोट मिले। मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार उनके जीत के अंतर में खासी गिरावट आयी है। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से हराया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार 784 मतों से पराजित किया था।

इसे भी पढ़ें: PM Modi और प्रकाश सिंह बादल के रिश्ते के कारण Punjab में मौजूद नहीं है BJP का बड़ा चेहरा

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कई लोकसभा क्षेत्रों में जिला अधिकारियों पर परिणाम बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज

Matt Renshaw को मिली Australia टीम में जगह, वेदरल्ड दूसरे टेस्ट से बाहर

Augmont Enterprises IPO 21 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 750-788 रुपये तय

Thane के Ghodbunder Road पर भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू कराया गया