योगी के काम पर PM मोदी की मुहर, कहा- योगीराज में माफिया मांगते फिर रहे माफी

By अंकित सिंह | Oct 20, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुशीनगर में एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने योगी के काम पर मुहर लगा दिया। मोदी ने उत्तर प्रदेश में तेज गति से किए जा रहे विकास कार्य, वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, माफिया राज को खत्म करने के अभियान पर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार, डबल ताकत से स्थितियों को सुधार रही है। वर्ना 2017 से पहले जो सरकार यहां थी, उसे आपकी दिक्कतों से, गरीब की परेशानी से कोई सरोकार नहीं था। मोदी ने कहा कि 2017 से पहले जो सरकार यहां पर थी, उसकी नीति थी- माफिया को खुली छूट, खुली लूट। आज योगी के नेतृत्व में यहां माफिया माफी मांगता फिर रहा है और सबसे ज्यादा दर्द भी माफियावादियों को हो रहा है। एक समय में उत्तर प्रदेश, देश के हर बड़े अभियान के लिए चुनौती मान लिया जाता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के हर बड़े मिशन की सफलता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मोदी ने कहा कि एक समय में उत्तर प्रदेश, देश के हर बड़े अभियान के लिए चुनौती मान लिया जाता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के हर बड़े मिशन की सफलता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: डबल इंजन की सरकार ने डबल ताकत से किया UP में सुधार, मोदी ने कहा- पहले की सरकार समाजवादी नहीं, परिवारवादी

मोदी ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार यहां किसानों से खरीद के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। UP के किसानों के ही बैंक अकाउंट में अभी तक लगभग 80,000 करोड़ रु उपज की खरीद के पहुंच चुके हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से UP के किसानों के बैंक खाते में 37,000 करोड़ रु से अधिक राशि जमा की जा चुकी है। आने वाला समय यूपी की आकांक्षाओं की पूर्ति का समय है। आजादी के इस अमृत काल में ये हम सभी के लिए जुट जाने का समय है। यहां से यूपी के लिए 5 महीने के लिए योजनाएं नहीं बनती हैं, आने वाले 25 वर्षों की बुनियाद रखके यूपी को आगे ले जाना है।

प्रमुख खबरें

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur