पीएम मोदी-शाह-राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी सहयोगियों को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए अपने सभी सहयोगियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी मिलकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे तथा मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शपथ लेने वाले सभी सहयोगियों को मैं बधाई देता हूं और मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और मजबूत तथा समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में व्यापक फेरबदल और विस्तार करते हुए 36 नए चेहरों को इसमें शामिल किया जबकि सात राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया। 

गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रिपद की शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में बुधवार को शपथ लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोगों तक ले जाने के लिए पूरे समर्पण से काम करेंगे और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को साकार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार और विभागों का बंटवारा किया। मई 2019 में मोदी द्वारा दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार था। शाह ने ट्वीट किया, “मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई। मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा व समर्पण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।” मंत्रिपरिषद विस्तार में प्रधानमंत्री ने सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे और ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाया है।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में  शपथ लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पूरी टीम एक विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में प्राण-पण से मोदीजी के दिशानिर्देशन में काम करेगी और #Govt4Growth की कसौटी पर खरी उतरेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर