PM मोदी ने असम में कोरोना और बाढ़ की स्थिति पर सोनोवाल से की बात, हरमुमकिन मदद का दिया आश्वासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बातचीत की और राज्य में कोविड-19 और बाढ़ के ताजा हालात का जायजा लिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य को बाढ़ और कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी सहायता का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। ये राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: असम के 33 में से 25 जिले बाढ़ की चपेट में आ गये, अब तक 22 की मौत 

वहीं, राज्य में कोविड-19 के हालात को लेकर सोनोवाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन राज्य सरकार लोगों को हरसंभव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। असम में शुक्रवार तक संक्रमण के कुल 9,434 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6,106 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर