Neeraj Chopra से PM Modi ने की बात, सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई, मां की खेल भावना के भी हुए मुरीद

By अंकित सिंह | Aug 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा से बात की और रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उनकी चोट के बारे में भी जानकारी ली और उनकी मां की खेल भावना की सराहना की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के विभिन्न वर्ग के लोगों ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए भाला फेंक के इस स्टार खिलाड़ी को उत्कृष्टता का साकार रूप करार दिया। तोक्यो ओलंपिक के चैंपियन चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में रजत पदक जीता। 

अपने बेटे के रजत पदक से खुश नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने पेरिस में गत चैंपियन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी को हराकर ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम के लिए भी खुशी व्यक्त की और कहा कि वह भी उनके ‘बच्चा’ जैसा है। नदीम ने गुरुवार की रात 92.97 मीटर के रिकॉर्ड ओलंपिक प्रयास से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि नीरज ने सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता। 

इसे भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: सिल्वर मेडल मिलने पर नीरज चोपड़ा की मां का बयान, कहा- जिसे गोल्ड मिला वो भी बेटा...

सरोज ने पानीपत के खंडरा गांव में कहा कि हम रजत पदक से बहुत खुश हैं, जिसने स्वर्ण पदक जीता वह भी हमारा बच्चा है और जिसने रजत पदक प्राप्त किया वह भी हमारा बच्चा है... सभी एथलीट हैं, सभी कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने गुरुवार देर रात को दिये इस इंटरव्यू में कहा, ‘‘नदीम भी अच्छा है, वह अच्छा खेलता है, नीरज और नदीम में कोई अंतर नहीं है। हमें स्वर्ण और रजत पदक मिला, हमारे लिए कोई अंतर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में