G20 ग्रुप फोटो में सबसे आगे खड़े थे PM Modi, ट्रूडो के फेर में बाइडेन के साथ भी हो गया बड़ा खेल, हिल गई दुनिया

By अभिनय आकाश | Nov 20, 2024

ब्राजील के जी20 सम्मेलन से आई एक तस्वीर आग की तरह फैल गई है। इस तस्वीर ने भारत समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इस तस्वीर को देख भारतीय लोगों का सिर ऊंचा हो जाएगा तो कनाडा के लोगों का दिल भर आएगा। अमेरिकी लोग भी इस तस्वीर को देख हैरान होंगे। ब्राजील में हुए जी20 सम्मेलन में भारत की असली ताकत और कनाडा की असली हैसियत दिखा दी है। जी20 में हुए इस ग्रुप फोटो शूट में आपको कनाडा के पीएम ट्रूडो और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन नहीं नजर आएंगे, लेकिन पीएम मोदी सबसे पहली पंक्ति में दिख जाएंगे। इस ग्रुप फोटो शूट में सभी राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी जरूरी थी। लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ा कि जस्टिन ट्रूडो और जो बाइडेन यहां से गायब हैं। सभी नेता पीएम मोदी से मिलने में व्यस्त थे। ये सभी ताकतवर नेता कैमरे में देख कर स्माइल कर रहे थे। फोटोग्राफ सत्र के बाद, अमेरिकी अधिकारियों ने इस गलती के लिए लॉजिस्टिक मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया।द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सभी नेताओं के आने से पहले ही तस्वीर ले ली। इसलिए कई नेता वास्तव में वहां नहीं नजर आए। 

इसे भी पढ़ें: माल्या-नीरव पर कसेगा शिकंजा! PM मोदी-स्टार्मर की मुलाकात के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का बड़ा एलान

फोटो सन में बिडेन और ट्रूडो एक साथ पहुंचे लेकिन जब तक दोनों पहुंचे, आधिकारिक तस्वीर क्लिक हो चुकी थी। इटालियन पीएम मेलोनी भी ग्रुप फोटो में शामिल नहीं हुए, जो ऐसे शिखर सम्मेलन का एक हिस्सा है। राष्ट्रपति बिडेन और प्रधानमंत्रियों ट्रूडो, मेलोनी ने आधिकारिक तस्वीर न देख पाने के बाद फोटो सत्र क्षेत्र में एक अलग समूह बनाया और उसके बाद तस्वीरें खींची गईं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: पुरुषों में गुस्सा तो महिलाओं में उदासी, क्यों अलग दिखते हैं डिप्रेशन के लक्षण

Samudra Manthan Scheme: भारत की Energy Independence की ओर ऐतिहासिक कदम, PM Modi कैबिनेट ने दी मंजूरी

Jammu-Kashmir में कृषि क्रांति से बदलेगा भविष्य, CM Omar Abdullah ने IIMBue में दिया आर्थिक उन्नति का मंत्र

PM Modi के वीडियो पर OP Rajbhar का बड़ा बयान: भटक गए छात्रों को मुख्यधारा में लाना Government की जिम्मेदारी