चक्रवात ‘तौकते’ से निपटने की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं पीएम मोदी, बैठक में बचाव कार्य पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात ‘‘तौकते’’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों समेत केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को ‘‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने और एक दिन बाद इसके गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: पीजीसीआईएल ने इनविट ओएफएस के जरिए 2,736 करोड़ रुपये जुटाए

हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है तथा एनडीआरएफ के 53 दलों को राहत व बचाव कार्य के लिए लगाया है। तूफान को ‘तौकते’ नाम म्यांमा ने दिया है जिसका मतलब ‘छिपकली’ होता है। इस साल भारतीय तट पर यह पहला चक्रवाती तूफान होगा।

प्रमुख खबरें

KCR के Farmhouse की 700 एकड़ जमीन पर विवाद, CM Revanth Reddy ने दिए नोटिस के आदेश

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था