By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में बुधवार शाम को हुए रोपवे हादसे के बाद बचाव अभियान में शामिल रहे भारतीय वायु सेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, आईटीबीपी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों तथा सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों से बात करेंगे। देवघर में त्रिकुट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे की ट्रॉलियां टकराने के कारण हुए हादसे के बाद 60 से अधिक पर्यटक 46 घंटे से अधिक समय तक केबल कारों में फंसे रहे थे। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना, सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), एनडीआरएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त दलों ने अभियान चलाया था।