UPA का हुआ क्रिया कर्म, I.N.D.I.A. पर तंज सकते हुए Modi बोले- यह खंडहर पर नया प्लास्टर लगाने जैसा

By अंकित सिंह | Aug 10, 2023

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगलुरू में 1.5-2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म किया है। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बंगलुरू में आपने मिल-जुलकर करीब 1.5-2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म किया है, उसका अंतिम संस्कार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रित व्यवहार की मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष जश्न भी मना रहा था। यह खंडहर पर नया प्लास्टर लगाने जैसा था। दशकों पुरानी खटारा गाड़ी को इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाने की कोशिश हुई। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence पर बोले Chirag Paswan, ये स‍िलेक्ट‍िव नहीं कलेक्ट‍िव रिस्पांसबिलिटी, नीतीश पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। अहंकार के कारण वे वास्तविकता नहीं देख पाते। तमिलनाडु में वे 1962 में जीते और 1962 से तमिलनाडु के लोग 'नो कांग्रेस' कह रहे हैं। पश्चिम बंगाल में वे 1972 में जीते थे, पश्चिम बंगाल के लोग भी 'नो कांग्रेस' कह रहे हैं। यूपी, बिहार और गुजरात में उन्होंने 1985 में जीत हासिल की और इन राज्यों की जनता भी कह रही है 'नो कांग्रेस'। 

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?