INDIA गठबंधन पर PM Modi का तंज, भ्रष्टाचारियों-परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल लिया, चेहरे, पाप, आदतें सब वही हैं

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज गुजरात के राजकोट में भी उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इंडिया पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जब देश आगे बढ़ रहा है, तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है...वे इस बात से परेशान हैं कि लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं, इसलिए इन भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों ने अपने समूह का नाम बदल दिया है। चेहरे, पाप, आदतें सब वही हैं, लेकिन समूह का नाम बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, राजकोट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge का PM Modi पर निशाना, हम उनके बयान की मांग कर रहे लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे

राजकोट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारी सरकार है जिसने कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद महंगाई को काबू में कर के रखा है। आज हमारे पड़ोस के देशों में 25-30% दर से महंगाई बढ़ रही है लेकिन भारत में ऐसा नहीं है...हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि मध्यम वर्ग की जेब में ज्यादा से ज्यादा बचत हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों और निर्णयों से कैसे आपके पैसे बच रहे हैं, इसका एक उदाहरण आपका मोबाइल फोन भी है। आज अमीर हो या गरीब, अधिकांश लोगों के पास मोबाइल फोन जरूर होता है। आज हर भारतीय हर महीने औसतन करीब 20 GB डेटा इस्तेमाल करता है। मोदी ने कहा कि पहले देश के लोगों को बिजली पानी का बिल भरने के लिए, अस्पताल में इलाज के लिए लाइन में लगना पड़ता था। बीमा और पेंशन के लिए भी भरपूर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने के लिए भी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। हमनें डिजिटल इंडिया से इन सभी समस्याओं का समाधान किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा