प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट से कहा, भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को अत्यधिक महत्व देते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

ग्लासगो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को अत्यधिक महत्व देते हैं। उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सौहार्दपूर्ण मुलाकात में सोमवार को बेनेट से बातचीत की। मोदी की ओर से ट्वीट किए गए एक वीडियो में दोनों नेता जोशपूर्ण चर्चा के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup : खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से, टीम संयोजन पर नजरें

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इज़राइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था। तब से, दोनों देशों के बीच संबंध ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित रहे हैं, जिसमें मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है। प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के राष्ट्रपति एवं मित्र चान संतोखी से भी जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Asian Games से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सही साइज की किट का इंतजार

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!