गुजरात में इन्वेस्टर समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात में होने जा रहे निवेशक सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम या वाहन कबाड़ नीति के तहत वाहन को कबाड़ में बदलने के बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए निवेश आमंत्रित करने को लेकर इस निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक एकीकृत कबाड़ केंद्र के विकास के लिए अलंग में ‘शिप ब्रेकिंग’ उद्योग के साथ तालमेल पर भी गौर किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा गुजरात सरकार कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता