BJP foundation day 2022: भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

By अंकित सिंह | Mar 28, 2022

भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कई बड़े कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इन सब के बीच खबर यह भी है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और सांसदों तथा विधायकों को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता चार राज्यों में मिली जीत से उत्साहित हैं। यही कारण है कि भाजपा इस बार स्थापना दिवस को और उत्साहित तरीके से मनाने जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था हालांकि इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ देश बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्यों में पार्टी सत्ता में है। हाल में ही 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा गोवा मणिपुर उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor 6 men | पहली बार सामने आए Op सिंदूर के शहीदों के नाम| Mathrubhumi

Congress PM residence protest: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?