PM मोदी शनिवार को स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को स्टार्टअप से बातचीत करेंगे और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी 16 जनवरी को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्टार्टअप से बात करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन 15 और 16 जनवरी 2021 को किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री द्वारा अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की गई घोषणाओं के तहत किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब