BRICS summit में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी: अफ्रीकी विदेश मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त से यहां होने वाले अगले ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका सरकार ने उन ‘‘अफवाहों’’ को खारिज कर दिया, जिनमें मोदी के पांच देशों के समूह की बैठक में हिस्सा नहीं लेने की बात कही गई थी। दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स में शामिल हैं। ये सभी देश 41 फीसदी वैश्विक आबादी, 24 फीसदी वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद और 16 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Imran Khan को चने की झाड़ पर चढ़ाकर PTI के सभी बड़े नेता London भाग गये

पंडोर ने यह भी कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वह शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर के लगातार संपर्क में हूं। उन्होंने भी कभी ऐसा नहीं कहा।’’ विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहानिसबर्ग जाएंगे। मंत्रालय ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने 22-24 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया और उन्हें इसकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत के बाद तीन अगस्त को विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मंत्रालय ने कहा था कि मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहानिसबर्ग की अपनी यात्रा के लिए उत्सुक हैं। पंडोर से सवाल पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति रामाफोसा के फोन कॉल के बाद प्रधानमंत्री मोदी आने के लिए सहमत हुए। इस पर उन्होंने कहा कि मोदी को कई मामलों की जानकारी देने के लिए रामफोसा द्वारा उन्हें फोन करना पहले से ही तय था। उन्होंने कहा, ‘‘फोन कॉल हमारे एजेंडे में था। इसका (मोदी के) उपस्थित न होने की अफवाह से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या

Neha Pachisia मामले में MP Police ने गठित की SIT, जमीन सौदे की होगी जांच