PM Modi कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड, दो अन्य खंड का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह कोलकाता मेट्रो के बहु-प्रतीक्षित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन करेंगे। सरकार की एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय और तारातला-माझेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, मोदी का चार-छह मार्च तक तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने का भी कार्यक्रम है। इसमें कहा गया कि ‘‘शहरी गतिशीलता को आसान बनाने के लिए मार्ग विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ’’, प्रधानमंत्री पूर्व पश्चिम मेट्रो गलियारे पर कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह