PM मोदी ने झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि यूनिवर्सिटी का लोकार्पण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिह तोमर भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी लागू करने की तारीख के बढ़ने की आशंका, खाद्य मंत्रालय कर रहा नई अवधि पर विचार

इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था कि वह शनिवार को रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और कृषि के साथ-साथ किसान कल्याण में अत्याधुनिक शोध में सहयोग होगा। विश्वविद्यालय ने 2014-15 में अपना पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया और कृषि, बागवानी और वानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चला रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत-Iran के बीच अहम कूटनीतिक बातचीत, S Jaishankar ने BRICS समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

कम चरण, ज़्यादा फोर्स के साथ होंगे 5 राज्यों के Assembly Polls, अगले हफ्ते हो सकता है तारीखों का ऐलान

Menstrual Leave Policy: कोई नौकरी नहीं देगा, Supreme Court ने याचिका खारिज करते हुए क्यों कही ये बात?

Main Wapas Aunga Teaser | इम्तियाज अली ने फिर जगाया पुराने दौर का रोमांस, वेदांग-शर्वरी की जोड़ी और दिलजीत की आवाज ने जीता दिल