प्रधानमंत्री मोदी का 5 फरवरी को हैदराबाद दौरा,स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को हैदराबाद जाएंगे और राज्य के पाटनचेरु में अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान के अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय (आईसीआरआईएसएटी) परिसर का दौरा कर संस्थान की 50 वीं वर्षगांठ समारोह का शुभारम्भ करेंगे। वह216 फुट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी प्रतिमा भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि 216 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ प्रतिमा 11वीं सदी के भक्ति शाखा के संत रामानुजाचार्य की याद में बनाई गई है। यह प्रतिमा पंचधातु से बनी है जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता का एक संयोजन है और यह दुनिया में बैठी अवस्था में सबसे ऊंची धातु की प्रतिमाओं में से एक है। पीएमओ को मुताबिक यह 54-फीट ऊंचे आधार भवन पर स्थापित है, जिसका नाम भद्र वेदी है। इसमें वैदिक डिजिटल पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र, प्राचीन भारतीय ग्रंथ, एक थिएटर, एक शैक्षिक दीर्घा हैं, जो संत रामानुजाचार्य के कई कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हैं। इस प्रतिमा की परिकल्पना श्री रामानुजाचार्य आश्रम के श्री चिन्ना जीयार स्वामी ने की है। पीएमओ ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान संत रामानुजाचार्य की जीवन यात्रा और शिक्षा पर थ्रीडी प्रेजेंटेशन मैपिंग का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi