प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को गुजरात में विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और ‘एक्वाटिक्स एंड रोबॉटिक्स गैलरी’ तथा गुजरात साइंस सिटी में स्थित ‘नेचर पार्क’ जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को कहा कि रेलवे की परियोजनाओं में नया पुन:विकसित गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन, बड़ी लाइन में तब्दील और विद्युत इंजन के संचालन के योग्य महेसाणा-वरेठा लाइन और हाल ही में विद्युत लाइन में तब्दील सुरेन्द्रनगर-पीपावाव लाइन का लोकार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पार्टी नेताओं से की कोरोना का टीका लगवाने की अपील

पूरे भवन को हरित भवन के रूप में डिजाइन किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्टेशन पर अत्याधुनिक थीम आधारित लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें 32 थीम निर्धारित हैं, वहीं स्टेशन परिसर में पांच सितारा होटल भी होगा। अत्याधुनिक एक्वाटिक गैलरी के टैंकों में दुनिया भर से लाये गए विभिन्न प्रजाति के जलीय जीव हैं, वहीं मुख्य टैंक में दुनिया भर से लाये गए शार्कों को रखा गया है। दर्शकों को विशेष अनुभव देने के लिए 28 मीटर लंबा वाक-वे सुरंग भी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा