प्रधानमंत्री मोदी पंढरपुर में दो राजमार्गों के विस्तार की आधारशिला रखेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-965) के पांच खंड और श्री संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-956जी) के तीन खंड को चार लेन का करने की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पंढरपुर की यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के मकसद से इसे विस्तार दिया जाएगा। महाराष्ट्र का पंढरपुर शहर संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें: BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, पीएम मोदी ने कहा- सामान्य जन के मन के विश्वास का सेतु बनें भाजपा कार्यकर्ता

बयान में कहा गया कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर पालखी के लिए पैदलमार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा। बयान के मुताबिक, दिवेघाट से मोहोल तक करीब 221 किलोमीटर लंबा संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग और पतास से तोंदले-बोंदले तक करीब 130 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को चार लेन का किया जाएगा, जिसपर क्रमश: 6690 करोड़ रुपये और 4400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मोदी पंढरपुर से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1180 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से निर्मित 223 किलोमीटर से अधिक की पूर्ण और उन्नत सड़क परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत