प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को संरा मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक समारोह में एक अनोखे योग सत्र का नेतृत्व करेंगे, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर के राजदूत और प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क में होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वार्षिक आयोजन के रूप में चिह्नित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहली बार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित किए जाने के नौ साल बाद भारतीय नेता पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस दिन के ऐतिहासिक आयोजन में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।

कांबोज ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मान्यता बहुत अधिक है। इसे लेकर बहुत रुचि है जो अपने आप है। मैं कहूंगी, प्राचीन भारतीय अभ्यास योग सभी सीमाओं को पार कर गया है और यह एक वैश्विक घटना बन गया है।” कांबोज ने कहा कि “तथ्य यह है कि मंच पर योग करने वाले बच्चे बहुत ही अनोखे होंगे। तो कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है।” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने योग दिवस के लिए अपने संदेश में कहा कि योग एकजुट करता है। उन्होंने कहा, “यह शरीर और मन, मानवता और प्रकृति और दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट करता है, जिनके लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है।”

योग सत्र 21 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के विशाल उत्तरी उद्यान में चलेगा, जहां पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के तहत भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र के लिए उपहार स्वरूप महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह प्रतिमा अब संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी उद्यान में “गर्व से सुशोभित” है जहां योग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी