PM मोदी करेंगे नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

कोहिमा। नगालैंड भाजपा ने बुधवार को कहा कि दशकों पुरानी नगा राजनीतिक समस्या का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूसरे कार्यकाल में हो जाएगा। भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री वाई पैट्टन ने यहां आरोप लगाया कि नगा मुद्दे को कांग्रेस के 35-40 शासन के दौरान अनसुलझा छोड़ दिया गया। दरअसल मोदी सरकार ने अगस्त, 2015 में एनएससीएन (आईएम)के साथ प्रारूप समझौता किया था। छह नगा राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन शांति वार्ता में अलग अलग शामिल हुए। लेकिन नगा समस्या के समाधान के संदर्भ में बात बहुत आगे नहीं बढ़ी।

शानदार जीत के साथ केंद्र में भाजपा की वापसी पर खुशी मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पैट्टन ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के दौरान निश्चित ही इस नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नगाओं के अनोखे इतिहास को स्वीकार किया था। नगालैंड की पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार, जिसमें भाजपा भागीदार है, के बारे में पैट्टन ने कहा कि भाजपा के हम 12 विधायक मुख्यमंत्री नीफू रियो के साथ हैं.. 2023 तक कोई संकट नहीं होगा। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2023 में हैं।

प्रमुख खबरें

US-Iran conflict | होरमुज़ में बारूद की गूँज! अमेरिका और ईरान के बीच हुई गोलीबारी, 7 अप्रैल की शांति-समझौते के बाद सबसे बड़ा तनाव

Tamil Nadu में महा-उलटफेर? DMK और AIADMK के बीच सीक्रेट डील की सुगबुगाहट, विजय की TVK का खेल बिगाड़ने की तैयारी

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच