PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज

By Neha Mehta | May 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यहां करीब 9,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को संबोधित करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, परिवहन, कपड़ा, रेलवे और ईंधन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। मोदी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर कर्नाटक और तेलंगाना की अपनी यात्रा का विवरण साझा किया। प्रधानमंत्री ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने औरंगजेब से की PM मोदी की तुलना, किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा और आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और तेलंगाना के विकास को गति देने की प्रतिबद्धता के लिए मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’ इस बीच, केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने यहां हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किए जाने संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को शनिवार को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे को चार लेन का बनाने और जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मोदी रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पेट्रोलियम, तेल एवं स्नेहक (पीओएल) टर्मिनल और वारंगल में प्रधानमंत्री मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: आतंक और ‘विधवा’ बनाने की साजिश, TMC दफ्तर में सैंकड़ो सफेद साड़ी, सच्चाई जान हिल जाएगा पूरा देश!

भाजपा की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा है कि पार्टी तेलंगाना को ऐसे राज्य के रूप में देखती है, जहां वह अपने दम पर सत्ता में आ सकती है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने रैली के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस ने रैली के लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2,000 पुलिसकर्मियों और 620 यातायात पुलिसकर्मियों के साथ विशेष इकाइयों को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty