24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर जाएंगे पीएम मोदी, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला अधिकारिक दौरा

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में अगले 4 वर्षों में बिजली उत्पादन दोगुना करने के उद्देश्य से क्वार हाइड्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा