जन्मदिन के मौके पर नर्मदा बांध का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के होने जा रहे हैं और इस मौके पर वह नर्मदा नदी पर बने गुजरात के सरदार सरोवर बांध स्थल पर जाएंगे जहां जल पहली बार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। बांध का जलस्तर 2017 में पहली बार बढ़ाया गया था। उसके बाद से जलस्तर रविवार शाम को 138.68 मीटर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। राज्य सरकार द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री सोमवार रात को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतरेंगे। वह मंगलवार सुबह अपने 69वें जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा जिले के केवड़िया में बांध स्थल का दौरा करेंगे और जल सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के लिए आयोजित ‘नमामि देवी नर्मदे महोत्सव’ में शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: गंगवार के बयान पर सियासत जारी, कांग्रेस ने सरकार से कहा- नीति स्पष्ट करें

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे इस जगह से रवाना होने से पहले केवड़िया के पास गरुणेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अधिकारियों ने इस तरह के संकेत दिये हैं कि प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे से पहले मंदिर जाएंगे। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने 2014 में बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर से बढ़ाकर 138.68 मीटर करने की अनुमति प्रदान की थी।बांध का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर, 2017 को किया था। सरकार के अनुसार ‘नमामि देवी नर्मदे’ महोत्सव पूरे राज्य में मनाया जाएगा और मुख्य समारोह केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को इस अवसर पर अनेक शहरों में आयोजित समारोहों में प्रसिद्ध लोक कलाकार और गुजरात फिल्म उद्योग के गायक कलाकार भाग लेंगे। सरकार के अनुसार जिला स्तर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक समारोह की कमान संभालेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही