Lok Sabha Elections 2024 । कर्नाटक में गूंजी Modi Ki Guarantee, मैसूर की जनता को PM ने बताए कांग्रेस के देश बांटने के खतरनाक इरादे

By एकता | Apr 14, 2024

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूर पहुंचे। यहाँ उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जो मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ घर और बनेंगे। यह मोदी की गारंटी है कि गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। यह मोदी की गारंटी है कि 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है कि हम 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाएंगे। ये गारंटी गरीबों के जीवन को बेहतर बनाएगी।'

इसे भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर Eknath Shinde ने दी प्रतिक्रिया, बोले- उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं

कांग्रेस पार्टी पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं। अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। कर्नाटक की जनता साक्षी है कि जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कार में चुनाव का टिकट दे देती है। कर्नाटक की जनता गवाह है कि कांग्रेस देश के बारे में गलत बात करने वाले लोगों को चुनाव टिकट देकर पुरस्कृत करती है। हाल ही में कांग्रेस की एक चुनावी रैली में एक शख्स को 'भारत माता की जय' बोलने के लिए नेताओं से इजाजत लेनी पड़ी। पहले, उन्होंने वंदे मातरम का विरोध किया, और अब उन्हें 'भारत माता की जय' के नारे से नफरत है...यह कांग्रेस के अंत का कारण बनेगा।'

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता