पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, भारत को कोरोना मुक्त बनाने की अपील की

By अंकित सिंह | Mar 01, 2021

पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। भारत में भी महामारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। देश में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। प्रधानमंत्री ने लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। यह प्रशंसनीय है कि हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया। जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं। साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं! 

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान