PM मोदी ने संभाल ली UP चुनाव की कमान! अगले 10 दिनों में 4 बार करेंगे प्रदेश का दौरा

By अंकित सिंह | Dec 16, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में वहां आचार संहिता भी लग सकता है। ऐसे में चुनावी रण में सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। सत्तारूढ़ भाजपा भी अपनी वापसी के लिए लगातार चुनावी रणनीति बना रही है। चुनावी तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी हैं और कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में भाजपा के सबसे बड़े चेहरे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश का 4 बार दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ उत्तर प्रदेश दौरे से इस बात का तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने यूपी चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। चुनावी लिहाज से देखें तो उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: हिन्दू राष्ट्र पर बोले गहलोत, धर्म के नाम पर देश बन सकता है लेकिन देश कायम नहीं रह सकता

शाहजहांपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज में रैली करेंगे जहां ढाई लाख महिलाएं आ सकती हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान विभिन्न स्कीम का लाभ उठाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जा सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 23 दिसंबर को दौरा करेंगे और अमूल प्लांट समेत 1550 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में रहेंगे। कानपुर में प्रधानमंत्री 28 दिसंबर को जाएंगे और मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश को कई और योजनाओं की सौगात भी सौंप सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court