हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं, Meerut से यूपी में PM Modi ने किया चुनावी अभियान का शंखनाद, INDIA Alliance पर भी साधा निशाना

By एकता | Mar 31, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में रविवार को एक चुनावी रैली संबोधित कर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस रैली में नेताओं ने मेरठ बल्ला, किसान का हल और लकड़ी से बना राम मंदिर देकर पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया। इसके बाद महिला शक्ति ने पीएम मोदी को फूलमाला पहनाई। रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी के अलावा मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अभिनेता अरुण गोविल भी मौजूद रहे। बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के साथ यह बीजेपी की पहली साझा चुनावी रैली है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 में ‘मैच फिक्सिंग’ करना चाहते हैं Modi, लोकतंत्र बचाओ रैली में Rahul Gandhi ने PM पर लगाया आरोप

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। आज देश की नारीशक्ति, नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज भारत की साख नई ऊंचाई पर है, पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'ये मोदी गरीबी से तप कर आज यहां पहुंचा है और इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की पीड़ा, हर गरीब की तकलीफ... मोदी भली-भांति समझता है। इसलिए मैंने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है, बल्कि हमने गरीब को उसका स्वाभिमान लौटाया है।' 

इसे भी पढ़ें: 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली नहीं है कोई दल, INDIA Alliance का 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren

पीएम मोदी ने कहा, 'इन लोगों ने मिलकर एक INDI गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है। भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है, रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।'

कच्चातिवु द्वीप का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निधाना साधते हुए कहा, 'आज कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर, श्रीलंका और ​तमिलनाडु के  बीच में एक द्वीप है कच्छतीवु। देश आजाद हुआ तब ये द्वीप हमारे पास था, लेकिन कांग्रेस ने 4-5 दशक पहले मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया। कांग्रेस सरकार के कुकर्मों की सजा भारत आज भी भुगत रहा है।'

प्रधानमंत्री की मेरठ रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। प्रदेश की 80 सीट पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी। मोदी की रैली में जिन क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे उनमें से बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के