140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली नहीं है कोई दल, INDIA Alliance का 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren

Kalpana Soren
X
एकता । Mar 31 2024 3:05PM

कल्पना सोरेन ने कहा, 'जिस ढंग से देश में बेरजोगारी है, महंगाई सातवें आसमान पर है और नफरत की आग फैलाई जा रही है। हर जाति-वर्ग की रक्षा के लिए भी यहां कोई खड़ा नहीं हुआ। भारत की जनता सबसे बड़ी है। कोई भी दल 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली और ताकतवर नहीं हो सकता।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, 'मैं भारत की 50 प्रतिशत महिला आबादी और 9 प्रतिशत आदिवासी समुदाय की आवाज़ बनकर आपके सामने खड़ी हूं।'

इसे भी पढ़ें: Bharat Ratna से सम्मानित किए गए Lal Krishna Advani, राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर दिया सम्मान, PM Modi समेत ये नेता रहे मौजूद

कल्पना सोरेन ने आगे कहा, 'आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है। आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको(जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।'

इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । जेल से Arvind Kejriwal ने जनता के नाम भेजा संदेश, दी 6 गारंटियां, सलाखों के अंदर के हालात का भी किया जिक्र

उन्होंने कहा, 'भगवान राम ने भी अपने विरोधियाों का सम्मान किया था। भगवान राम ने सदैव अपने सिद्धांतों का पालन किया था। वह धैर्यवान थे। अपने शत्रुओं को परास्त करने के बावजूद उन्होंने उनका सम्मान किया।' बेरोजगारी और महंगाई पर बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा, 'जिस ढंग से देश में बेरजोगारी है, महंगाई सातवें आसमान पर है और नफरत की आग फैलाई जा रही है। हर जाति-वर्ग की रक्षा के लिए भी यहां कोई खड़ा नहीं हुआ। भारत की जनता सबसे बड़ी है। कोई भी दल 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली और ताकतवर नहीं हो सकता।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़