PM मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा, डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सिंगापुर समकक्ष लॉरेंस वोंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अग्रणी सिंगापुर कंपनी एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर सुविधा का दौरा किया। पीएम मोदी की  यात्रा भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक और रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम साबित हो सकता है। दोनों देश सेमीकंडक्टर विनिर्माण में दोनों देशों के बीच तालमेल की तलाश मेंहैं। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों नेताओं को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में एईएम की भूमिका, इसके संचालन और भारत के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सिंगापुर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सिंगापुर में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और भारत के साथ सहयोग के अवसरों पर एक जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से कुछ इस अंदाज में मिले पीएम मोदी, 5 सितंबर को होगा संसद भवन में आधिकारिक स्वागत

पीएम मोदी ने ओडिशा के प्रशिक्षुओं से की बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने सिंगापुर में प्रशिक्षण ले रहे ओडिशा के विश्व कौशल केंद्र के भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ-साथ सीआईआई-एंटरप्राइज सिंगापुर इंडिया रेडी टैलेंट प्रोग्राम के तहत भारत का दौरा करने वाले सिंगापुर के प्रशिक्षुओं और एईएम में काम करने वाले भारतीय इंजीनियरों से भी बातचीत की। दोनों प्रधानमंत्रियों की यह यात्रा इस क्षेत्र में सहयोग विकसित करने की दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा