पैगंबर विवाद के बाद पहली बार UAE की यात्रा पर PM मोदी, पहला इस्लामिक देश जिसने भारत के साथ किया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

जर्मनी के म्यूनिख में G7 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात की एक दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी वैश्विक चुनौतियों के स्थायी समाधान पर दो दिनों की चर्चा के लिए जर्मनी की अपनी यात्रा को समाप्त कर अब नई दिल्ली पहुंचने से पहले एक संक्षिप्त ठहराव के लिए अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक करेंगे। एई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना भी व्यक्त करूंगा। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 13 मई को लंबी बीमारी के बाद 73 साल की उम्र में  निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: G-7 Summit में विकासशील देशों का पक्ष रखते हुए मोदी ने विकसित देशों को दिखाया आईना

संयुक्त अरब अमीरात खाड़ी देशों में भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदारों में से एक है जो हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है। यूएई एकमात्र ऐसा इस्लामिक देश है, जिसने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है। आर्थिक मोर्चे पर, भारत ने कोविड के बाद की आर्थिक सुधार योजना को चैनलाइज़ करने के लिए भारतीयों को फिर से काम पर रखने पर जोर दिया है। विदेश मंत्री डॉ जयशंकर की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा इस पर भी गौर करने के लिए थी। फरवरी में शेख मोहम्मद और पीएम मोदी द्वारा एक आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 मई से प्रभाव में आ गया।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 | चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा

IPL 2026 Delhi Capitals vs KKR | दिल्ली कैपिटल्स की जीत, केएल राहुल और कुलदीप चमके, केकेआर और पंजाब टूर्नामेंट से बाहर

Horrific Road Accident in Maharashtra | महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत

Karnataka Congress Crisis | कर्नाटक में सत्ता की खींचतान! कांग्रेस आलाकमान का बड़ा कदम, सीएम सिद्धारमैया दिल्ली तलब