अफ्रीकी देशों को G20 में शामिल करना चाहते हैं PM मोदी, समूह के नेताओं को पत्र लिखने के क्या हैं मायने?

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2023

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के नेताओं को पत्र लिखा है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 देशों के नेताओं को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है कि अफ्रीकी संघ को भारत में आगामी शिखर सम्मेलन में राजनयिक समूह की पूर्ण, स्थायी सदस्यता दी जाए। सूत्र ने कहा कि जी20 में अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्यता देने का मोदी का प्रस्ताव अफ्रीका के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और वैश्विक मामलों को आकार देने में साझेदारी को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi US Visit से पहले आया बड़ा अपडेट, दौरे पर खलल डालने की फिराक में पाक, ISI ने तैयार किया प्लान

सूत्र ने अफ्रीकी संघ के प्रस्ताव के बारे में कहा कि यह एक उचित, निष्पक्ष, अधिक समावेशी और प्रतिनिधि वैश्विक वास्तुकला और शासन की दिशा में एक सही कदम होगा। प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय मंचों, विशेष रूप से अफ्रीकी देशों की वैश्विक दक्षिण देशों की एक बड़ी आवाज होने में दृढ़ विश्वास रखते हैं। अफ्रीकी संघ (एयू) एक महाद्वीपीय निकाय है जिसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं। भारत ने पिछले साल दिसंबर में जी20 की अपनी साल भर की अध्यक्षता शुरू की और इस साल के अंत में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

प्रमुख खबरें

Team India 22 सितंबर को Japan के खिलाफ खेलेगी ऐतिहासिक T20 मुकाबला

72 घंटे के अल्टीमेटम के बीच Delhi Police का बड़ा एक्शन, निशु केस का आरोपी Swatantra Bharadwaj हिरासत में

Mayawati ने GDP आंकड़ों पर उठाए सवाल, केंद्र से संदेह दूर करने की मांग की

Delhi Police ने Bulandshahr से Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया