पीएम मोदी सोनार बांग्ला बनाना चाहते हैं और दीदी भतीजे को CM बनाना चाहती हैं: अमित शाह

By अंकित सिंह | Mar 21, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने जमकर ममता सरकार पर निशाना साधा और लोगों से अपील की कि वह भाजपा को वोट दें ताकि जो तुष्टिकरण और घुसपैठ हो रही है उस पर रोक लगाया जा सके। अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि हम यहां ऐसी सरकार लाएंगे, जिसके रहते बंगाल के युवा को बंगाल के बाहर रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। ये जो तुष्टिकरण और घुसपैठ हो रही है, उसको भी रोकने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि आप कम्युनिस्टों से तंग आ चुके थे, और दीदी ने आपको परिवर्तन का वादा किया था। क्या कोई बदलाव हुआ है? घुसपैठ जारी है और कोई बदलाव नहीं हुआ है! क्या ममता दी बंगाल को घुसपैठ से मुक्त कर सकती है? हम बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करेंगे। शाह ने कहा कि मैं आज बंगाल के इस कोने में एग्रा की इस धरती पर आपको बताने आया हूं, 37 साल तक आपने कम्युनिस्टों की सरकार चुनी और फिर आपने दीदी की सरकार चुनी। लेकिन इसने बंगाल का भला नहीं किया। अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी अपने भतीजे को अगला सीएम बनाना चाहती हैं। इसके विपरीत, पीएम मोदी सोनार बांग्ला बनाना चाहते हैं। यदि आप सोनार बंगला चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप राज्य में भाजपा की सरकार हो। यहां हर काम के लिए कटमनी देना पड़ता है, टोलाबाजी हो रही है। ममता दीदी कहती हैं कि 500 रुपये ही तो लिए उसमें क्या हुआ?

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश