संसद में अमित शाह का विस्फोटक भाषण सुन गदगद हुए PM मोदी, कहा- कायर आतंकवादियों को...

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में गृह मंत्री अमित शाह के ओजस्वी भाषण की सराहना की और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव, दोनों ने आतंकवादियों के सफाए में अहम भूमिका निभाई। सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हुए ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकवादी मारे गए। लोकसभा में बोलते हुए, अमित शाह ने पुष्टि की कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले लश्कर के सभी तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया, जिससे 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की हत्या का बदला लिया गया। शाह ने कहा कि पहलगाम हमले के कुछ घंटों बाद ही आतंकवादियों को पकड़ने की योजना बनाई गई थी और उन्होंने सुरक्षा बलों को आदेश दिया था कि उन्हें देश छोड़ने न दिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: Hashim Musa के मारे जाने से Pakistani Army और Shehbaz Sharif सदमे में, आतंकी आका भी बौखलाए

अमित शाह ने कहा कि हमने इन राइफलों को एक विशेष विमान से चंडीगढ़ सेंट्रल FSL (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) मंगवाया। हमने इन राइफलों से गोली चलाकर खाली कारतूस निकाले और फिर पहलगाम में मिले कारतूसों से उनका मिलान किया। तब यह पुष्टि हुई कि इन तीनों राइफलों का इस्तेमाल हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय